गाज़ियाबाद, मार्च 23 -- गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम में सोमवार को दो दिवसीय निशुल्क बुक एक्सचेंज मेले का समापन किया गया। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस मेले में दूसरे दिन 500 से अधिक लोगों ने किताबों की अदला-बदली की। मेले के दोनों दिन लगभग 2500 लोगों ने लाभ उठाया। मेले के दूसरे दिन खराब मौसम में भी अभिभावक किताबें लेने पहुंचे। जीपीए सचिव अनिल सिंह ने बताया दोपहर तीन बजे तक लगभग पांच सौ अभिभावकों ने जीपीए निशुल्क बुक एक्सचेंज मेले का लाभ उठाया। आरटीई प्रभारी धर्मेंद्र यादव और कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंद अभिभावकों को मेले के माध्यम से मदद दी गई। बताया कि निशुल्क बुक एक्सचेंज मेले का दूसरा चरण 28 और 29 मार्च को विजयनगर के भीमाबाई अंबेडकर पार्क में लगाया जाएगा। इस अवसर पर शीलू सिंह, नर...