पटना, जून 2 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद नितिन नवीन दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे बुधवार को पटना आएंगे और गुरुवार की शाम यहां से रवाना होंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष एयरपोर्ट से अपने सरकारी आवास आएंगे। इसके बाद वे बांकीपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श करेंगे। गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद नितिन नवीन ने बांकीपुर के विधायक पद से त्याग पत्र दे दिया था। यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने बुलाई 21 जून को जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक, क्या है इस बार का एजेंडा? इस कारण ही बांकीपुर सीट अभी रिक्त है। यहां उपचुनाव होना बाकी है। बांकीपुर से चुनाव ल...