दो दिवसीय फ्रंटलाइन वर्कर्स उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन
सोनभद्र, जून 16 -- घोरावल, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय सीएचसी सभागार में दो दिवसीय फ्रंटलाइन वर्कर्स उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार व मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सफलतापूर्वक किया गया। प्रशिक्षण में एएनएम, आशा संगिनी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जीरो डोज़ बच्चों की अवधारणा, उनकी पहचान एवं नियमित टीकाकरण से जोड़ने की रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए कम्युनिकेशन प्लान तथा प्रभावी संवाद एवं व्यवहार परिवर्तन संचार की विभिन्न तकनीकों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाने के लिए पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन पीपीटी के माध्यम से विषयों को प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.