घाटशिला, फरवरी 17 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की पारुलिया पंचायत के पाथरघाटा फुटबॉल मैदान में स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। जिसमें मुखिया प्रतिनिधि सुधीर सिंह ने फाइनल में पहुंचे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल पर किक मार कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। फाइनल मैच जुगीशोल एफसी बनाम मुटुरखाम एफसी के बीच खेला गया। जीसमें जुगीशोल एफसी ने दो गोल से जीत दर्ज कर ली। मौके पर सुधीर सिंह ने विजेता बनी जुगीशोल एफसी को 10 किलो पोल्ट्री व उपविजेता बनी मुटुरखाम एफसी को 7 किलो पोल्ट्री देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पाथरघाटा कमिटी के सारे सदस्य सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.