दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर शांतिकुंज रवाना हुए शिक्षक
बलरामपुर, मई 25 -- पचपेड़वा, बलरामपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय "शिक्षक गरिमा शिविर" में प्रतिभाग करने के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिले के शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं का दल रविवार शाम को हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। दल का नेतृत्व भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी गुलाब चंद भारती ने किया। इस शिविर में प्रदेश भर के शिक्षक व कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। गायत्री परिवार शक्तिकुंज हरिद्वार में आयोजित इस शिविर में गायत्री विद्या व यज्ञ का तत्त्वदर्शन, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उद्देश्य, शिक्षा के साथ विद्या का महत्व, छात्रों में विचार क्रांति अभियान तथा नई शिक्षा नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- गुरु के बताए मार्ग पर चलना ही सौभाग्य का उदय : डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.