बोकारो, मई 12 -- पेटरवार। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में चल रहे दो दिवसीय आम बागवानी प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का संयुक्त आयोजन पेटरवार प्रखंड, जेएसएलपीएस एवं प्रदान द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में बागवानी सखी एवं बीआरपी दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- आम बागवानी प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभप्रशिक्षण का प्रथम दिवस प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में आम बागवानी प्रबंधन, बागवानी लेआउट की तकनीकी जानकारी, स्वीकृति प्रक्रिया, झारखंड में फलोद्यान आधारित आजीविका सृजन की संभावनाएं तथा ऊपरी भूमि में मिट्टी कटाव को कम करने में फलदार बागानों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही बागवानी सखियों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों को भी विस्तारपूर्वक समझाया गया।प्रशिक्षण का द्वितीय द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.