गाजीपुर, मार्च 20 -- भांवरकोल। विकासखंड मुख्यालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिवों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण उप निदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, पीएफएमएस तथा जेम पोर्टल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि ग्राम पंचायत की प्रोफाइल और कार्ययोजना ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड की जाए तथा सभी क्रय व सेवाएं जेम पोर्टल के माध्यम से ही की जाएं। साथ ही पंचायतों के भुगतान पीएफएमएस गेटवे के जरिए करने पर जोर दिया गया। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर चंदौली से आए प्रशिक्षक शशि कुमार और राधेश्याम गौतम ने पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया समझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.