दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान का शुभारंभ
पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पूरनपुर, संवाददाता।पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत पूरनपुर विधानसभा के रामनगर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन के तृतीय सत्र में सरकार की उपलब्धियां पर चर्चा की गई। विधायक बाबूराम पासवान ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरदेव सिंह ने की, जबकि मंच संचालन मंडल महामंत्री रोहित मिश्रा ने किया। जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, सत्यपाल सिंह चौहान, विजय सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.