जौनपुर, मई 30 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी जिला मछलीशहर की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन सत्र में पूर्व सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में संगठन और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक कार्यपद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप, भाषण कला, कार्यकर्ता विकास तथा सरकार की योजनाओं जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व मंत्री और विधायक सुरेश पासी सहित कई वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। यह भी पढ़ें- भाजपा के ...