औरैया, अप्रैल 11 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के स्टेशन बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण पाठशाला का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए संगठन के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और संगठन की विचारधारा से जोड़ना है। दो दिन तक चले सत्रों में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई। वर्ग प्रमुख अवनीश ठाकुर ने पाठशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, वैचारिक अधिष्ठान और भाजपा के इतिहास व विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.