सिमडेगा, फरवरी 12 -- बानो, प्रतिनिधि। फिया फाउंडेशन के तत्वावधान में जमतई एवं गेनमेर पंचायत में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में दोनों पंचायतों से कुल 24 अबुआ साथियों ने भाग लिया। मौके पर प्रतिभागियों को जॉब कार्ड देखने, डिलीट जॉब कार्ड की जानकारी प्राप्त करने, कार्य की मांग की स्थिति जानने तथा योजनाओं का विवरण देखने की भी जानकारी दी गई। वहीं मेरी पंचायत ऐप के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न रिपोर्टों की भी जानकारी दी गई। मौके पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षक जय वर्मा, फिया फाउंडेशन से मंतोष चौधरी, राममोहन महतो, बिमल करकेट्टा, मकरध्वज पैक, बालमुकुंद, सुदेश, राजबीर, सुनीत, रमेश, दयमनती, शोषण, जोहन, सोमा, जोशीता, विलियम आदि उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.