पीलीभीत, मार्च 30 -- पूरनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत पूरनपुर मण्डल में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन लक्ष्य डिग्री कॉलेज में चतुर्थ सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बाबूराम पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजित सत्र में सरकार की उपलब्धियों विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सामूहिक विवाह योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, मनरेगा, सौभाग्य योजना, आयुष्मान कार्ड योजना सहित लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग, निर्यात, मोबाइल निर्माण, देश की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय, बजट, ग्रामीण विकास, हवाई अड्डों, तीव्र मार्गों, भूमिगत रेल सेवाओं तथा रक्षा उपकरणों में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि केंद्र ...