बागेश्वर, मार्च 18 -- राजूहा गैरलेख में पेटिंग कार्यशाला का शुभारंभ शिक्षक दीप पाण्डेय ने किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं को पेंटिंग के गुर सिखाने के लिए पूर्व छात्र तनुजा, रजनी, मनीषा, अंजलि, दिशू के साथ ही शिक्षिका दीपा राइंका गढ़खेत एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं में हेमा एवं मीनाक्षी ने सहयोग किया। कार्यशाला में बच्चों को रंग संयोजन, विभिन्न प्रकार के रंग आयल पेंट, पोस्टर कलर एवं वाटर कलर की जानकारी के साथ ही इनके प्रयोग के बारे में बताया गया। बच्चों को लेखन अल्पना, पोस्टर एवं विज्ञापन चित्र बनाने की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय की दीवारों पर ज्यामितीय आलेखन, अल्पना, विभिन्न राज्यों की लोककलाओं के चित्रों के साथ ही समाज को संदेश देने वाले विभिन्न चित्रों से चित्रित किया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.