वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी। राजकीय उद्यान परिसर में आयोजित शाक भाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के उद्यान इकाई को सर्वाधिक 104 पुरस्कार प्राप्त हुआ है। पिछले वर्ष 81 पुरस्कार मिले थे। इस बार 38 प्रथम, 34 द्वितीय, 32तृतीय पुरस्कार सहित गमले में लगे सदाबहार पौधे और गमले में लगे मौसमी फूल की श्रेणी में 2 रनिंग शील्ड भी प्राप्त किए। प्रदर्शनी में कुल 159 श्रेणियों में से 123 श्रेणियों में पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने वनस्पति नमूने प्रदर्शन में लगाये थे। इस उपलब्धि पर डीआरएम आशीष जैन एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकाश कुमार सिंह समेत मंडलीय अधिकारियों ने उद्यान टीम, सहायक मंडल नगर इंजीनियर अरविन्द कुमार पांडेय एवं मुख्य उद्यान निरीक्षक मुकेश कुमार को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...