मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- बंदरा। सकरीमन स्थित गायत्री मंदिर के प्रांगण में शनिवार को दो दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव की शुरुआत हुई। मुजफ्फरपुर गायत्री शक्तिपीठ से आए ओमप्रकाश ने हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा और मानव मात्र-एक समान, नर और नारी, एक समान की चर्चा की। रविवार को गायत्री महायज्ञ के बाद करीब एक दर्जन बड़ुआ का उपनयन संस्कार होगा। रविवार की शाम में दीप महोत्सव होगा। कार्यक्रम में मकसूदन पांडेय, सूर्यनारायण पांडेय, नागेंद्र पांडेय, लालनारायण ठाकुर, अमरेश कुमार पांडेय, बैद्यनाथ पांडेय, संजय पांडेय, जयशंकर पांडेय, दिनेश मिश्र, लव कुमार पांडेय, प्रणव कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.