प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से शनिवार को जिले के 16 केंद्रों पर दो दिवसीय परीक्षा में कुल 21120 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन दो पाली में होगा। पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। एक पाली में 5280 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कोषागार के लॉकर से सुबह सात बजे प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट सेक्टर मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। दूसरी पाली की परीक्षा के लिए दोपहर एक बजे प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्र के अंदर प्रवेश करने वाले अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी। तीन परीक्षा केंद्र के लिए एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.