रामगढ़, जनवरी 23 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर दो दिवसीय पराक्रम दिवस कार्यक्रम का भव्य समापन शुक्रवार को रामगढ़ जिला स्थित ऐतिहासिक सुभाष चौक के समीप दुर्गा मंदिर परिसर में हुआ। इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद दोपहर 01:00 बजे दुर्गा मंदिर परिसर में भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के सहायक मनोविज्ञानी राजकिशोर महतो के स्वागत भाषण के साथ मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद नेताजी पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.