बलरामपुर, मार्च 8 -- तुलसीपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम तुलसीपुर स्थित होटल मधुरिमा इन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन 7 मार्च को दोपहर दो बजे किया गया। पहले दिन कुल छह सत्र आयोजित किए गए, जिनमें कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी की विचारधारा तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम तुलसीपुर मंडल, लालनगर मंडल तथा महराजगंज तराई मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग हाल में आयोजित किया गया। विभिन्न विषयों पर जिले से भेजे गए प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन 8 मार्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.