हजारीबाग, अप्रैल 14 -- इचाक प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत तेतरिया आंख अस्पताल परिसर में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार मेहता ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार राम ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, विधायक अमित कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रेणुका देवी, जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद तथा पूर्व जिला महामंत्री सुनील कुमार मेहता बतौर प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.