धनबाद, अप्रैल 2 -- बरोरा, प्रतिनिधि। सावित्री पैलेस दरीदा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बाघमारा मंडल का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन हुआ। बाघमारा मंडल अध्यक्ष बलिराम चौहान की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण अभियान के दूसरे दिन पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए आहवान किया। कहा कि हर बूथ पर पार्टी की सशक्त और मजबूत कमेटी होनी चाहिए। तभी हम पार्टी को शीर्ष पर ले जा सकते है। हर कार्यकर्ता को समाज के साथ जुड़ कर कार्य करना है। ताकि हर सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिल सके। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी विस्तार पूर्...