रांची, अक्टूबर 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की ओर से 4 और 5 नवंबर को लगातार दूसरे वर्ष नेशनल पीआर कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम 'फ्रॉम अल्गोरिदम टू ऑथेन्टिसिटी : इन्नोवेट, इन्फ्लुएंस, इंपैक्ट' रखी गई है। युवाओं और रचनात्मक प्रतिभाओं को जोड़ने के लिए पांच प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई है। इनमें झारखंड पर्यटन व दुर्गा पूजा पर शॉर्ट फिल्म मेकिंग, बेस्ट इन्फ्लुएंसर/राइजिंग पीआर स्टार, गोल्डन शटर अवॉर्ड (फोटोग्राफी) और कॉन्क्लेव प्रचार-प्रसार प्रतियोगिता शामिल हैं। चयनित शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन कॉन्क्लेव में होगा और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभागी सीसीएल के क्यूआर कोड के जरिए 28 अक्तूबर शाम 5 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अंतर कॉलेज युवा महोत्सव '...