सराईकेला, जनवरी 23 -- प्रथम मैच में एल एक्स शूटर और दूसरे मैच में रावण एफसी बना विजेता -प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से 16 टीमें ले रही भाग खरसावां, संवाददाता। मां आकर्षिणी खेल विकास समिति सिमला की ओर से अमृत महोत्सव और नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर दो दिवसीय नेताजी नॉक आउट फुटबॉल कप-2026 शुरू हो चुका है। गुरुवार को खेले गए प्रथम मैच में एल एक्स शूटर ने यूथ क्लब तिलोपदा को 3-0 पराजित कर जीत से शुरूआत की। दूसरे मैच में रावण एफसी ने दीहुम दोकोल कामी को 3-1 से पराजित कर पहले ग्रुप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय और जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव दिलदार और पिनाकी रंजन ने संयुक्त रूप से किया। नेताजी नॉक आउट फुटबॉल कप प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से 16 टीमें भाग ले रही है। ...