शामली, फरवरी 8 -- शहर के जैन स्थानक मंदिर में भारत विकास परिषद शामली मिलाप द्वारा आयोजित दो दिवसीय निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक आयकर अधिकारी लव तरार एवं अध्यक्ष श्याम कुच्छल ने किया। इसके पश्चात विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थाओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दूसरे दिन 20 प्रतिभागियों के बीच शतरंज के तीन राउंड खेले गए, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रांजल शर्मा श्री परशुराम जन जागृति मंच, शामली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि केसी पंवार शामली मेडिकल एसोसिएशन ने द्वितीय एवं डॉ. अंकित गुप्ता दंत चिकित्सक, आईएमए शामली ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.