दो दिवसीय दौरे पर 19 को आएंगे राहुल गांधी
रायबरेली, मई 16 -- रायबरेली संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर 19 मई को अपने लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे में वे लोगों से सीधे रूबरू होंगे साथ ही महिलाओं से बात करें। कई संगठनों से मिलने के बाद बीरा पासी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं अमेठी के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां पर एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही दिवंगत कांग्रेस नेता योगेंद्र मिश्रा के आवास पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाएंगे।
दौरे की शुरुआतनेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 मई को सड़क मार्ग से बछरावां विकास खंड के महेरी ठकुराईन खेड़ा पहुंचेंगे। वहां पर सांसद निधि से बने बारात घर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद खीरों में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहां से लालगंज पहुंचेंगे, जहां पर महिलाओं के साथ बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.