दो दिवसीय दौरे पर जिले में रहेंगे सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर
शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- शाहजहांपुर। प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि शाम साढे बजे जिला सहकारी बैंक के अटल सभागार में वह विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में सहकारिता विभाग की योजनाओं, खाद-बीज की उपलब्धता और डिजिटल सेवाओं की प्रगति की समीक्षा होगी। बुधवार को मंत्री पूर्व मंत्री स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पुवायां के बड़ागांव स्थित बी-पैक्स में 100 मीट्रिक टन क्षमता के नवनिर्मित गोदाम का लोकार्पण कर किसानों को संबोधित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.