मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश जस्टिस राजेश कुमार वर्मा शुक्रवार को यहां दो दिन के दौरे पर आएंगे। वे सुबह नौ बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां से 9:45 बजे कोर्ट परिसर पहुंचेंगे। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मान में गारद दिया जाएगा। वे कोर्ट परिसर के नवनिर्मित मुख्यद्वार, कांफ्रेंस हॉल, वाटिका व परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के आवास का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे विभिन्न कोर्टों की कार्यवाही का निरीक्षण करेंगे। दूसरे दिन शनिवार को एडवोकेट्स एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन की ओर से अलग-अलग आयोजित समारोह में उनका अभिनंदन किया जाएगा। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर ने बताया कि दोपहर लगभग डेढ़ बजे उनका अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इससे पहले एडवो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.