सोनभद्र, जून 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रदेश सरकार के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा 13 व 14 जून को जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, जनचौपाल, स्वास्थ्य मेला, स्वच्छता अभियान तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। प्रभारी मंत्री 13 जून को वाराणसी से प्रस्थान कर ग्राम पंचायत बहुअरा स्थित अमृत सरोवर तालाब के निकट रामलीला मंच मैदान में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इसके उपरांत वे सर्किट हाउस, लोढ़ी में रात्रि विश्राम करेंगे। यह भी पढ़ें- आज आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री 14 जून को प्रभारी मंत्री चांडी माता मंदिर, सहिजन खुर्द में आय...