सुपौल, मार्च 11 -- पिपरा, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के पथरा उत्तर वार्ड पांच स्थित महादलित टोला में दो दिवसीय दीना-भदरी मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेला देखने लोगों की भाडी भीड़ उमड़ पड़ी। दीना भदरी का मेला मुख्य रूप से मुसहर समुदाय के लोगों द्वारा लगाया जाता है। मेला आयोजन समिति के द्वारा जानकारी दी गई कि दीना भदरी नेपाल स्थित जोगिया नगर के रहने वाले वीर बलवान और दलितो के लोक देवता हैं, जन्हिें शोषित और वंचितों के रक्षक के रूप में पूजा जाता है। दीना भदरी अत्याचारी राजाओं से लड़कर समाज में न्याय और समानता स्थापित किए वे मुसहर समुदाय के संस्कृति का अटूट हस्सिा है। मेला आयोजन में स्थानीय योगीन्द्र सादा, सुकरेत सादा, अनिल सादा, महेन्द्र सादा, रंजीत सादा, देबू सादा, बेचन सादा, सुरेन्द्र सादा सहित दर्जनों लोगों का सराहनीय योगदान है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.