साहिबगंज, अप्रैल 29 -- साहिबगंज। दिव्य चेतना सत्संग परिवार से जुड़े भाई बहनों की बैठक बुधवार को शहर के पुरानी साहिबगंज स्थित अवध किशोर यादव के आवास पर हुई। अध्यक्षता स्थानीय उपदेश प्रभुनाथ यादव ने की। उन्होंने बताया गया कि दिव्य चेतना सत्संग के मुख्य केंद्र विक्रम पटना स्थित नंद आश्रम की देखरेख में आगामी 2 व 3 मई को शहर के मछुआ सोसाइटी में ज्ञान योग साधना शिविर आयोजित होगा। शिविर में आश्रम की गुरु मां सुधा माता व भैया आचार्य निरंजन कुमार का आगमन हो रहा है। शिविर के प्रथम दिन शाम 6:30 बजे से भजन प्रवचन व ध्यान होगा। शिविर के दूसरे व अंतिम दिन सुबह प्रवचन ध्यान प्रसाद अर्पण किया जाएगा । यह भी पढ़ें- सुधांशु महाराज से दिव्य लोक आश्रम में गुरुकुल पर मंथन शाम को भी भजन प्रवचन ध्यान आदि होंगे। शिविर के सफल संचालन के लिए बैठक में अलग अलग दायित्व ...