साहिबगंज, अप्रैल 26 -- साहिबगंज। दिव्य चेतना सत्संग परिवार साहिबगंज की ओर से आगामी 02 व 03 मई को दिव्य चेतना सत्संग व ज्ञान योग साधना शिविर का आयोजन किया जायेगा। स्थानीय मछुआ सोसाइटी में उक्त सत्संग पहले दिन शाम 06.30 से रात 08.30 बजे तक व दुसरे दिन सुबह 08.30 बजे से 10.30 बजे तक व शाम 06.30 से रात 08.30 बजे तक चलेगा। इस दौरान भजन, प्रवचन ध्यान, प्रसाद अर्पण आदि होंगे। कार्यक्रम में नन्द आश्रम विक्रम(पटना) से ब्रह्ललीन परमहंस स्वामीनंद जी महाराज के शिष्श् गुरू माता सुधा मां और आचार्य निरंजन कुमार पधार रहे हैं। आयोजन में प्रभुनाथ, गणेश प्रसाद, राकेश कुमार, अवध प्रसाद, मणिकांत सहित अन्य जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...