मथुरा, फरवरी 27 -- जीएल बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार को दो दिवसीय तूनव फेस्ट-2026 का शुभारम्भ उत्साह और उमंग के बीच संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी एवं फैशन मेंटर शगुन शुक्ला द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। दो दिन तक चलने वाले इस वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर अपना कौशल दिखाएंगे। तूनव फेस्ट की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर प्रो. नीता अवस्थी ने कहा कि आज के समय में हर क्षेत्र में शानदार भविष्य है, लिहाजा हमें पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। प्रो. अवस्थी ने कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से हम अलग तरह की ताजगी का अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गत...