खगडि़या, अप्रैल 5 -- बेलदौर । एक संवाददाता बेला नौबाद पंचायत के मुखिया गौरीशंकर शर्मा के आवास पर किसानों के स्किल विकसित करने के लिए दो दिवसीय ट्रेनिंग शनिवार को संपन्न हो गई। इसका आयोजन टाटा ट्रस्ट के सहयोग से कोसी सहजीवन कार्यक्रम के तहत दो एनजीओ के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में किसानों को अन्नदाता से कृषि उद्यमी के रूप में नई पहचान दिलाने के लिए आधुनिक टिप्स सिखाए गए। प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में परियोजना प्रभारी कार्तिकेय शर्मा, कलस्टर हेड कन्हैया तिवारी एवं के के कुणाल ने संयुक्त रूप से आवश्यक सहयोग किया। शिविर में कृषि विशेषज्ञ हर्षवर्धन ने भाग लेकर किसानो को खेती के बारीकियों के साथ-साथ व्यापारिक कौशल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसे अपनाने पर बल दिया। कृषि उद्यमिता के बारे में बताते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.