जमुई, अक्टूबर 2 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता भगवान महावीर की जन्मभूमि लछुआड़ की पावन धरा पर स्थित खेल मैदान पर दो दिवसीय जूनियर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट 2026 का आयोजन 09 और 10 अक्टूबर को किया जा रहा है। एथलेटिक्स मीट की तैयारी जारी है। जूनियर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट 2026 के आयोजन समिति के अध्यक्ष सह ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ.मनोज कुमार सिन्हा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि इस इवेंट्स में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को 07 अक्टूबर तक पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिका इसके लिए सुपात्र होंगे। भाला फेंक , पेंटाथेलोन , गोला फेंक , लंबी कूद , ऊंची कूद , दौड़ आदि विधाओं का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष ने बाजीगरों से आग्रह करते हुए कहा कि वे इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए निर्धारित सम...