दुमका, जून 15 -- दुमका। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक समापन हो गया। 13 वर्ष से कम आयु वर्ग बालिका के एकल प्रतियोगिता में निशा मरांडी ने रूहानी पोद्दार को फाइनल मैच में 15/6 एवं 15/ 8 से हराकर विजेता बनी। 13 वर्ष से कम आयु वर्ग बालक एकल प्रतियोगिता में दिव्यांश राज ने समीर हेंब्रम को 17/15 12/15 एवं 15/13 से हराकर विजेता बने। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक युगल प्रतियोगिता में प्रियम दत्ता एवं सार्थक जायसवाल की जोड़ी ने रोशन राज मरांडी एवं समीर हेमरम की जोड़ी को 13/15, 17/15, 15/12 से हराकर इस ग्रुप के विजेता बने। यह भी पढ़ें- बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में प्रितम ने मारी बाजी,विधायक ने किया सम्मानित महिला एकल प्रतियोगिता महिला एकल प्रतियोगिता में निशा मरांडी ने प्रिया सोरेन को 15/5 एवं 15/7 से हराकर विजेता बनी...