सराईकेला, मई 27 -- खरसावां।भाजपा जिला कमेटी की ओर से 30 और 31 मई को खरसावां स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाली दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां तेज कर दी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को खरसावां पथ निरीक्षण भवन में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में हुई। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से लगभग 150 प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। शिविर में पार्टी के इतिहास, वर्तमान राजनीतिक चुनौतियां, संगठन विस्तार, सोशल मीडिया, एआई जैसे आधुनिक तकनीकी माध्यमों के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बताया गया कि इस शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं उनकी पत्नी मीरा मुंडा सहित क...