कटिहार, फरवरी 10 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या छह स्थित त्रिमुहानी गांव में रविवार की रात दो दिवसीय जलसे का आयोजन किया गया। इस जलसे में बिहार, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली से कई प्रसिद्ध मौलाना शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बबलू मंडल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जलसे के दौरान दूर-दराज से आए लोगों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों, बच्चों एवं महिलाओं को दीन और तालीम से जुड़ी अहम शिक्षाएं दी गईं।इस संबंध में जानकारी देते हुए शेख मोसीम ने बताया कि पहली बार एक बच्चे ने गांव में रहकर पूरा कुरान हिफ्ज किया है। इसी खुशी में दो दिवसीय जलसे का आयोजन किया गया। सोमवार की रात हाफिज बच्चे की दस्तारबंदी की रस्म अदा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.