किशनगंज, जून 14 -- बिशनपुर, निज संवाददाता राज्य सरकार की जन कल्याणकारी व विकास योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय परिसर में 17 एवं 18 जून को दो दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर को सफल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बीडीओ श्रीराम पासवान की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में एक विशेष बैठक आयोजित कर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में प्रखंड और पंचायत स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ श्रीराम पासवान ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं को सुनना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- जनकल्याण सहयोग शिविर की तैयारी तेज, क...