पीलीभीत, मार्च 11 -- पीलीभीत। जनगणना प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन बुधवार को अपर जिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी ने कार्मिकों को आवश्यक जानकारियां दी। प्रमुख जनगणना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने एक दिन पूर्व दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया था। पहले सत्र के समापन अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पवन कुमार ने जनगणना के दो सत्रों के दौरान दिए गए प्रशिक्षण के उपरांत कार्मिकों से सवाल जवाब भी किया। साथ ही बताया की दो चरणों में यह प्रशिक्षण किया जाएगा। पहले चरण में फील्ड वर्क होगा। जिसमें मकान की गणना विस्तार से की जाएगी। उपरांत फील्ड वर्क और उन एक्सरसाइज के बारे में बताया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र में राकेश सेठ, अभियंता पवन कुमार, नगर पालिका से संजीव कुमार समेत तमाम कार्मिक मौजूद रहे। मास्टर ट्रेनरों ने आवश्यक जानकारियां दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.