चाईबासा, मार्च 14 -- गुवा,संवाददाता। गुवा फुटबॉल मैदान में 21 और 22 मार्च को दो दिवसीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन किशोर संघ स्पोर्ट्स क्लब गुवा के बैनर तले किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर गुवा के कल्याण नगर में क्लब के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें टूर्नामेंट की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि इस फुटबॉल टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता को रोमांचक बनाने के लिए विजेता और उपविजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं।टूर्नामेंट की विजेता टीम को 70 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी वहीं उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सदस्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.