कटिहार, अक्टूबर 6 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र। बीआरसी भवन के प्रांगण में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग, खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकार के संयुक्त तत्वाधान में बिहार प्रतिभा खेल पहचान मशाल 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में शारीरिक शिक्षा शिक्षक, स्वास्थ्य अनुदेशक एवं कंप्यूटर शिक्षक आदि प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...