कटिहार, मार्च 3 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड के बलुआ बैरगाछी गांव में जन जागरण व जन कल्याण को लेकर दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय महायज्ञ के उपलक्ष में दूसरे दिन आज योग साधना, हवन यज्ञ एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन आचार्यो की अगुवाई में की गई। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि जन जागरण एवं जन कल्याण हेतु गांव पंचायत सहित जिला में सुख समृद्धि बना रहे लोगों में आपसी भाईचारा कायम रहे, लोगों में सुख शांति बनी रहे इसको लेकर दो दिवसीय विराट गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...