अमरोहा, मार्च 17 -- अमरोहा। 17 व 18 मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को कुश्ती जूनियर बालक एवं बालिका, फुटबॉल बालक वर्ग, कबड्डी बालक एवं बालिका वर्ग व 18 मार्च को एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग, भारोत्तोलन प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग, हैंडबॉल प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग, बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग एवं हाकी प्रतियोगिता बालक वर्ग आयोजित होगी। बास्केटबॉल प्रतियोगिता डीपीएस एकेडमी में आयोजित होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने इसकी पुष्टि की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.