कटिहार, फरवरी 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आत्मा योजना के तहत आयोजित दो दिवसीय किसान मेला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन भी किसानों की भारी भागीदारी देखने को मिली। जिला कृषि कार्यालय परिसर में लगे इस मेले में प्रगतिशील किसान, महिला कृषक और कृषि उद्यमियों की सक्रिय मौजूदगी ने आयोजन को जीवंत बना दिया। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा मिथिलेश कुमार ने कृषि विभाग से संबद्ध विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक कृषक लाभान्वित हो सकें। सहायक निदेशक (रसायन) एवं वरीय वैज्ञानिक, केवीके द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इन उत्पादों का लगा स्टॉल मेले में मशरूम उत्पादन, प्राकृतिक खेती, मधुमक्खी पालन, मत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.