भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता दो दिवसीय जिलास्तरीय किसान मेला-सह-मशरूम महोत्सव गुरुवार से कृषि भवन परिसर में शुरू हो रहा है। उक्त जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक चलने वाले इस मेला सह महोत्सव का उद्देश्य किसान एवं महिला समूहों को मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित करने के साथ ही मशरूम उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन की आधुनिक तकनीक का प्रसार कर लघु उद्यम एवं स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाना है। इसमें भाग लेने के लिए जिले के मशरूम उत्पादक किसान, महिला कृषक हित समूह, खाद्य सुरक्षा समूह के बीच जाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। मशरूम महोत्सव में मशरूम उत्पादक महिला उद्यमी किसानों द्वारा मशरूम आधारित मशरूम उत्पादन जैसे बटन मशरूम, ओएस्टर मशरूम, मशरूम आचार, मशरूम पावडर, मशरूम मुरब्बा, ड्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.