बेगुसराय, फरवरी 23 -- सिंघौल, निज संवाददाता। जिला कृषि कार्यालय में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा की ओर से 24 से 25 फरवरी तक दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। मेला में फल, फूल, सब्जी एवं प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्श लाने वाले किसानों में से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को पुरस्कार स्वरूप 1500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को 1000 रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को 500 रुपए का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा इसके साथ-साथ मेला का मुख्य आकर्षण वाले प्रादर्श को 2500 का विशिष्ट पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। किसान मेला में बेगूसराय जिला में खेती किए जा रहे कृषि उत्पाद यथा ताइवान पिंक अमरूद, स्ट्राबेरी, डच रोज, ड्रैगन फ्रूट, पपीता, एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.