भागलपुर, मार्च 11 -- आत्मा भागलपुर के तत्वावधान में 12 से 13 मार्च तक कृषि भवन, तिलकामांझी में दो दिवसीय किसान मेला-सह-मशरूम महोत्सव का आयोजन होगा। तकनीकी प्रबंधक बिहपुर सन्नी कुमार ने बताया कि मेले में मशरूम व उससे बने उत्पाद जैसे पापड़, अचार, पाउडर, बड़ी आदि की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शित उत्पादों का मूल्यांकन कर चयनित किसानों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...