गंगापार, मार्च 25 -- क्षेत्र के धनकेशरा गांव में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। धनकेशरा गांव स्थित कालिका प्रसाद यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गायक कलाकारों द्वारा नवरात्र वंदना से की गई। नौटंकी कलाकार सुखराज भारतीय, सुरेश चंद्र विश्वकर्मा, हबलाल यादव, अमरनाथ नक्काची, रामचंद्र आदि द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर सज्जन कुमार कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार, मुन्नू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। आयोजक कैलाश आश्रम के सचिव आकाश कुमार ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...