गंगापार, मार्च 31 -- वरुणा बाजार। भाजपा वरुणा मंडल की दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की कार्यशाला के लिए तैयारी बैठक महाराजा गेस्ट हाउस कोड़ापुर में मंडल अध्यक्ष वरुणा मनोज पाठक एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मंडल के पदाधिकारीगणों के मध्य दो दिवसीय कार्यशाला के संबंध में व्यवस्था आदि की चर्चा करते हुए जिम्मेदारियां दी गई। दो दिवसीय कार्यशाला आगामी 3 एवं 4 अप्रैल को जगमोहन महल केशवपुर(चौरहाई) निकट कोड़ापुर में संपन्न होगी।बैठक में जन्मेजय सिंह उर्फ मुन्ना, दिलीप यादव निवर्तमान जिला मंत्री, मनोज सिंह आचार्य मंडल प्रभारी वरुणा, निसार अहमद जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, कौशलेश पांडेय मंडल उपाध्यक्ष ,कृष्णकांत शर्मा मंडल महामंत्री, धर्मराज बिन्द मंडल महामंत्री, विकास केसरवानी मंडल उपाध्यक्ष, अनुज साहू, रा...