उन्नाव, फरवरी 5 -- उन्नाव। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में कार्यरत एसीएस, एसटीएस, टीबीएचवी एवं कोऑर्डिनेटर्स को प्रशिक्षित करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने की। प्रशिक्षण का संचालन रीजनल कैपेसिटी बिल्डिंग मैनेजर डॉ. रेखा गुप्ता और स्टेट कैपेसिटी बिल्डिंग कोऑर्डिनेटर इम्तियाज, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज मुंबई के सक्षम प्रवाह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रभावी संवाद कौशल, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, व्यवहारिक दक्षता एवं रोगी-केंद्रित सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यक्षमता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.