रामपुर, नवम्बर 9 -- पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए आज यानि रविवार को रामपुर आएंगे। नकवी रविवार की सुबह नौ बजे दिल्ली से चलेंगे और करीब 12 बजे आवास विकास गंगापुर पहुंचेंगे। यहां शिक्षक चिरंजीव गुड्डू के शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मिलक बिचौला में भाजपा द्वारा आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम शंकरपुर आवास पर करने के बाद सोमवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...